लोकसभा में युवाओं की भागीदारी | 1952 से 2025 तक रिसर्च pdf download
Home » लोकसभा में युवाओं से ज्यादा बुजुर्गो की भागीदारी क्यों,क्या युवाओं क़ो राजनीति में आना चाहिए?

लोकसभा में युवाओं से ज्यादा बुजुर्गो की भागीदारी क्यों,क्या युवाओं क़ो राजनीति में आना चाहिए?

by रवि पाल
0 comment

क्या युवाओं क़ो राजनीति में आना चाहिए क्यों कि जिस तरह से भारत क़ो युवाओं का देश माना जाता है उस तरह से ऐसा बिलकुल नहीं है कि भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी हो।लोकसभा में युवाओं से ज्यादा बुजुर्गो की भागीदारी है वर्ष 1952 सांसदों की औसतन उम्र 46.5 वर्ष थी लेकिन वर्तमान की लोक सभा में 56 साल से ज्यादा के 51% हो गए है जोकि 1952 में 19% थे |

Read This:-

लाल कृष्ण आडवाणी 8 नवम्बर 1927 के बाद का सफर Pdf डाउनलोड 

लाल कृष्ण आडवाणी का राजनैतिक जीवन जिसे भारत के प्रत्येक नागरिक क़ो जानना चाहिए 

लोकसभा में 1951 से 2024 तक

यह आंकड़े चुनाव निर्वाचन आयोग और अलग-अलग संस्थानों से लिए गये हैं |

संख्या प्रतिनिधित्व का सूचकांक 25-40 के सांसद इस उम्र की आबादीलोकसभा सांसदों की 25-40 इस उम्र सूचकांक औसत उम्र के सांसद की आबादी
पहली 46.5 30.30 22:25 138
दूसरी 46.7 33.74 21.63 156
तीसरी49.422.95 21.00 109
चौथी 48.7 25.61 20.25 126
5वीं 49.2 21.03 19.65 107
छठी 52.1 20.43 19.74 103
7वीं 49.9 23.70 20.28 117
8वीं 51.4 19.40 21.93 88
9वीं 51.3 16.48 22.30 74
10वीं51.4 17.82 22.52 79
11वीं 52.814.7222.80 65
12वीं 46.4 14.77 22.91 54
13वीं 55.5 14.42 22.97 63
14वीं 52.2 13.94 23.2260
15वीं 53.7 14.68 23.81 62
16वीं 53.8 12.71 24.58 52
17वीं 54.3 11.97 25.23 47
18वीं 55.6 10.68 25.76 41

 संसद में उम्र दराज सांसदों की संख्या बताइये ?

पिछले कुछ वर्षों में लोकसभा में बुजुर्ग सांसदों का बोल -बाला (प्रतिनिधित्व) बढ़ता गया है, पहली लोक सभा में मात्र 19% एमपी 56 से अधिक उम्र के थे। 2024 में उनका प्रतिनिधित्व 51% तक पहुंच गया यानी उम्र दराज सांसदों का प्रतिनिधित्व पहली लोक सभा के मुकाबले 18वीं लोक सभा में करीब 3 गुना बढ़ गया।

पहली लोकसभा में 70 से अधिक उम्र के कितने एमपी थे?

1952 में 70 से अधिक उम्र का केवल एक सांसद था मौजूदा लोकसभा में उनकी मौजूदगी 8.10% तक हो गयी है।

1st लोक सभा तथा 18th लोकसभा में सांसदों का अंतर बताइये?

पिछले 70 वर्षो में लोकसभा सांसदों की औसतन उम्र बढ़ती गयी गई। 1952 में सांसदों की औसत उम्र 46.5 साल थी जो मौजूदा लोकसभा में 55.6 साल हो गयी है यानी देश युवा होता जा रहा है लोकसभा बूढ़ी होती जा रही है।

प्रतिनिधित्व सूचकांक फार्मूला कैसे करते हैं?

एक आयु वर्ग की लोकसभा में मौजूदगी क़ो देश में उस आयु वर्ग के प्रतिशत से भाग किया और उसे 100 के फैकटर से गुणा किया। इसको ऐसे समझते हैं यदि 25 से लेकर 40 साल की आयु वर्ग के सांसद लोकसभा में 20% थे और देश में इस वर्ग की आबादी 25% थी। इस तरह से 20 क़ो 25 से भाग किया और 100 के फेक्टर से गुणा किया तो सूचकांक 80 बना |

You may also like

About Us

Lorem ipsum dolor sit amet, consect etur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis..

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!