यदि पूरे भारत भी बात करें तो यहां 13 बड़े बंदरगाह हैं और लगभग 200 लघु बंदरगाह हैं जिनमे से विशाखापट्टनम, चेन्नई , पारादीप, हल्दिया आदि प्रमुख हैं, आये दिन परीक्षा में यहां से MCQ, पूंछे जाते हैं इसलिए यहां बंदरगाहों का इतिहास और उनसे जुड़े सवालों को समझेंगे।
हल्दिया बंदरगाह:-
यह पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता के निकट हुगकी नहीं के मुहाने स्थित हैं, इसलिए इसे नदी पोर्ट भी कहते हैं, यह पोर्ट यहां के भार को कम करता है जो भी जहाज कोलकाता नहीं पहुंच पाते है वह जहाज यहीं पर आते हैं।इस पोर्ट पर जहाजों को कंप्यूटर प्रणाली द्वारा खाली करने की सुविधा है तथा हैवी (बहूत भारी) सामान, खाद, बड़ी – बड़ी मशीने भी उतारी जाती हैं।
- मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था [B.Ed, CTET] pdf
- बिहार के बालक एवं बाल्यावस्था संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
- [प्रभावती देवी] जयप्रकाश नारायन की पत्नी [निबंध] PDF
- अभिवृद्धि तथा विकास के सिद्धांत [बाल विकास] CTET
- भारतीय जनता पार्टी [जनसंघ] History [GK]
कोलकाता बंदरगाह :-
यह हुगली नदी के तट पर स्थित प्रमुख पोर्ट है, यहां से जूट का सामान, रास्से, कोयला, चाय, शक़्कर, लोहे का सामान, तिलहन, चमड़ा, अभ्रक, मैगनीज आदि का निर्यात किया जाता है। यह गंगा – ब्रह्मपुत्र घाटी का मध्य सामूहिक द्वार है।
पारादीप बंदरगाह:-
यह उड़ीसा के गहरे पानी वाला पोर्ट है, जो बंगाल की खाड़ी और महानदी के मिलन के स्थल पर स्थित है। इस पोर्ट का विकास मुख्यतः उड़ीसा से जापान कच्चा लोहा निर्यात करने के लिये किया जाता है। यह चक्रवात प्रभावित क्षेत्र तथा एशियाई कछुओं हेतु बहूत प्रसिद्ध है।
विशाखापट्टनम बंदरगाह:-
यह आंध्रप्रदेश में स्थित एक प्राकृतिक एवं सर्वाधिक गहरा पोर्ट है, इसके मुख पर डालफिन नोज नामक पहाड़ी के समुद्र में निचले होने के कारणयह तूफानों से स्वतः सुरक्षित रहता है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा तथा व्यापार में भी चौथा पोर्ट है। यहां पर जहाजों का निर्माण, टाइल्स का निर्माण होता है इसके साथ-साथ जापान को लौह का निर्यात होता है। लकड़िया, लोहा, कोयला, चमड़ा एवं खालें, मूगफली, मैगमीज, सूती वस्त्र, रासायनिक खाद इस्पात का सामान आदि जहाजों आदि में लाया और भेजा जाता है।
काकीनाड़ा बंदरगाह:-
यह आंध्रप्रदेश के गोदावरी डेल्टा के उत्तरी किनारे पर स्थित तम्बाखू निर्यात करने वाला एक प्रमुख पोर्ट है।
एन्नोर बंदरगाह:-
यह पोर्ट तमिलनाडु में स्थित, सबसे बड़ा कंप्यूटराइज एवं निगमित पोर्ट है सन 1956 में एन्नोर बपोर्ट लिमिटेड का निर्माण किया गया था।
चेन्नई बंदरगाह:-
यह तमिलनाडु में स्थित एक वृहत्तम एवं कृतिम बंदरगाह है मुंबई के बाद, यह भारत का दूसरा सर्वाधिक व्यापार करने वाला पोर्ट है। यहां से पेट्रोलियम पदार्थ, लौह स्पात आदि का आयत और निर्यात किया जाता है।
तूतीकोरीन बंदरगाह:-
यह तमिलनाडु में स्थित एक खुला पोर्ट है जोकि हेयरद्वीप के करीब 9 किलोमीटर दूर है। यहां से कोयला निर्यात होता है और यह एक मत्स्य पत्तन है। इस पोर्ट का नाम बदलकर बी. ओ. चिदंबरनार कर दिया गया। प्रथम स्वदेशी नौवहन सेवा 1906 में यही से शुरू हुई थी।
FAQ
तूतीकोरीन पोर्ट से प्रथम स्वदेशी नौवहन सेवा वर्ष 1906 में शुरू की गयी थी लेकिन वर्तमान में इस पोर्ट का नाम बदलकर बी. ओ. चिदंबरनार कर दिया गया।
विशाखापट्टनम में सबसे बड़ा जलयान उद्योग है।
यहां मुख्यतः 2 पोर्ट है, पहला विशाखापट्टनम पोर्ट और दूसरा काकीनाड़ा पोर्ट। विशाखापट्टनम सबसे गहरा पोर्ट है और काकीनाड़ा में सबसे ज्यादा तम्बाखू निर्यात की जाती है।
विशाखापट्टनम पोर्ट में जहाजों का निर्माण और टाइल्स का निर्माण होता है तथा यहां से जापान को लौह का निर्यात होता है।
विशाखापट्टनम, यह आंध्रप्रदेश में स्थित एक प्राकृतिक एवं सर्वाधिक गहरा पोर्ट है।
भारत में 13 प्रमुख और लगभग 200 अधिसूचित लघु बंदरगाह हैं।
Answer –
1B, 2C, 3C, 4B, 5 C, 6D, 7A, 8 B,9 B, 10 B
Read this also :-
बैंकों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न [MCQ] GK
भारत में ऊर्जा संसाधन MCQ [50 Questions]