कटिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का राजनैतिक कैरियर।
Home » पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार विधानसभा से 4 बार के विधायक तारकिशोर प्रसाद का राजनैतिक जीवन कैसा है?

पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार विधानसभा से 4 बार के विधायक तारकिशोर प्रसाद का राजनैतिक जीवन कैसा है?

by रवि पाल
0 comment

कटिहार, पूर्वी बिहार का एक ऐसा जिला है जो गंगा से घिरा होने के साथ – साथ, बंगाल के मालदा जिले से सीमा साझा करता है तथा माना जाता है एक समय था जब यहाँ के लोगों कई विचारधारा काम्युनिस्टों से मिलती थी। हालांकि वर्तमान में, जिस तरह से राजनैतिक बदलाव हुये उससे माना जाता है लोग जाति- धर्म से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। तारकिशोर प्रसाद बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते है |

तारकिशोर प्रसाद का पहला चुनाव 2005 (अक्टूबर)

  • वर्ष 2005 बिहार में 2 बार विधानसभा चुनाव (फरवरी 2005, अक्टूबर 2005) हुये थे जिसमें इन्होंने अक्टूबर का विधानसभा चुनाव जीता। 
  • इस चुनाव में कटिहार की विधानसभा संख्या 142 थी 
  • कुल मतदाता 234029 थे जिसमें 126977 पुरुष,107052 महिला मतदाता थे। तरकिशोर प्रसाद (47777) ने अपना पहला चुनाव राजद के उम्मीदवार डॉक्टर राम प्रकाश महतो (47661) को मात्र 116 मतों से हराया।

तारकिशोर प्रसाद का दूसरा विधानसभा चुनाव 2010

  • इस विधानसभा चुनाव में कटिहार की विधानसभा संख्या (63) हो गयी थी। कुल मतदाताओं की 242456 थी जिसमें 129274 (297 service), पुरुष,113171 (76 service) महिला मतदाता थी। चुनाव के दौरान 153474 मतदाताओं ने अपने मत का स्तेमाल किया जिसमें 81885 पुरुष, 71588 महिला मतदाता थीं।
  • इस तरह से 2010 के विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार तारकिशोर प्रसाद (58718l) ने डॉक्टर राम प्रकाश महतो को 20607 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया।

तारकिशोर प्रसाद का तीसरा विधानसभा चुनाव 2015

  • पिछले बार की तरह इस विधानसभा चुनाव में भी कटिहार की विधानसभा संख्या (63) थी। कुल मतदाताओं की 208057 थी जिसमें 112263 ( 204 service), पुरुष, 95794 (55 service) महिला मतदाता थी। चुनाव के दौरान 125188 मतदाताओं ने अपने मत का स्तेमाल किया जिसमें 69492 पुरुष, 55696 महिला मतदाता थीं।
  • इस तरह से इन्होंने 2015 का विधानसभा भी जीत लिया हालांकि जनता दल यूनाइटेड की तरफ से विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया लेकिन एक बार फिर से तारकिशोर प्रसाद (66048) ने उन्हें 14894 मतों से हरा दिया।

इस तरह से तारकिशोर प्रसाद ने आखिरी चुनाव 2020 में जीत हासिल की लेकिन जिस तरह से कांग्रेस, राजद महागठबंधन वर्तमान में आक्रमक है उससे लगता है 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए (NDA) के लिए आसान नहीं रहने वाला है।

Journalismology की टीम में कटिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से बात की इसने कुछ बुजुर्ग, युवा और दुकानदार शामिल हैं।

रिपोर्टर का ग्रामीण बुजुर्गो से सवाल…

आपके यहाँ विधानसभा चुनाव है तारकिशोर प्रसाद के कार्यों संतुष्ट हैं?

अरे सर किसकी बात कर रहे है.. सिर्फ हिन्दू- मुस्लिम करने वाले नेता हैं, हमारे पुराने नेता महतो जी बहुत अच्छे थे और आज भी किसी को समस्या हो, तुरंत आते हैं। रही बात तारकिशोर जी की, कुछ भी कार्य नहीं करते है हम लोग तो महागठबंधन सरकार को देखना चाहते हैं। मोदी जी की वजह से जीत जाते है, नहीं तो कोई भी वोट ना दे।

अपने यहाँ 20-25 वर्षों की राजनीति देखी है डॉक्टर राम प्रकाश महतो किस प्रकार के नेता हैं?

बहुत अच्छे नेता है, आज भी आते -जाते रहते है। यहाँ हिन्दू- मुस्लिम, दलित, ऊंच- नीच की राजनीति ज्यादा है हम लोग नीतीश की सरकार और तारकिशोर जी से बिल्कुल भी ख़ुश नहीं है। यदि महागठबंधन अच्छे उम्मीदवार को टिकट देता है तो इस बार का चुनाव कांटे का होगा।

इसबार किसको मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं?

तेजस्वी यादव, हम लोग तो पुराने लालू जी के जमाने से राजद के वोटर हैं, इस चुनाव में हमारे नेता ही मुख्यमंत्री बनेगें। 

चिराग पासवान के बारे में क्या सोचते हैं?

वो भी युवा और अच्छा नेता हैं लेकिन बीजेपी और नीतीश कुमार उनको कभी मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे, यहाँ तककि चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ही उनके खिलाफ में खड़े हैं तो चिराग कहाँ से जीतेंगे।

रिपोर्टर के दुकान पर बैठे लोगों से सवाल..

बिहार में विधानसभा चुनाव है, किसको मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं?

चिराग पासवान, युवा नेता है यदि वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो विकास संभव हैं। रही बात तेजस्वी यादव की ” बिहार में जातिवाद बहुत है यदि तेजस्वी यादव जीत जाते है तो अपराध बहुत तेजी से फैलेगा”।

आपको लगता है यदि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, बिहार का विकास हो सकता है?

नहीं मैं सिर्फ चिराग पासवान को मुख्यमंत्री देखना चाहता हूँ इसके आलावा किसी को भी नहीं, यदि चिराग नहीं बनते हैं तो नीतीश ही सही हैं।

Read This also :-

पीरपैंती विधानसभा का माहौल | जिला भागलपुर |

धोरैया से जीत सकते हैं jdu के मनीष कुमार | जिला बांका |

You may also like

About Us

Lorem ipsum dolor sit amet, consect etur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis..

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!