क्या युवाओं क़ो राजनीति में आना चाहिए क्यों कि जिस तरह से भारत क़ो युवाओं का देश माना जाता है उस तरह से ऐसा बिलकुल नहीं है कि भारतीय राजनीति में युवाओं की भागीदारी हो।लोकसभा में युवाओं से ज्यादा बुजुर्गो की भागीदारी है वर्ष 1952 सांसदों की औसतन उम्र 46.5 वर्ष थी लेकिन वर्तमान की लोक सभा में 56 साल से ज्यादा के 51% हो गए है जोकि 1952 में 19% थे |
Read This:-
लाल कृष्ण आडवाणी 8 नवम्बर 1927 के बाद का सफर Pdf डाउनलोड
लाल कृष्ण आडवाणी का राजनैतिक जीवन जिसे भारत के प्रत्येक नागरिक क़ो जानना चाहिए
लोकसभा में 1951 से 2024 तक
यह आंकड़े चुनाव निर्वाचन आयोग और अलग-अलग संस्थानों से लिए गये हैं |
संख्या | प्रतिनिधित्व का सूचकांक | 25-40 के सांसद इस उम्र की आबादी | लोकसभा सांसदों की 25-40 इस उम्र सूचकांक | औसत उम्र के सांसद की आबादी |
पहली | 46.5 | 30.30 | 22:25 | 138 |
दूसरी | 46.7 | 33.74 | 21.63 | 156 |
तीसरी | 49.4 | 22.95 | 21.00 | 109 |
चौथी | 48.7 | 25.61 | 20.25 | 126 |
5वीं | 49.2 | 21.03 | 19.65 | 107 |
छठी | 52.1 | 20.43 | 19.74 | 103 |
7वीं | 49.9 | 23.70 | 20.28 | 117 |
8वीं | 51.4 | 19.40 | 21.93 | 88 |
9वीं | 51.3 | 16.48 | 22.30 | 74 |
10वीं | 51.4 | 17.82 | 22.52 | 79 |
11वीं | 52.8 | 14.72 | 22.80 | 65 |
12वीं | 46.4 | 14.77 | 22.91 | 54 |
13वीं | 55.5 | 14.42 | 22.97 | 63 |
14वीं | 52.2 | 13.94 | 23.22 | 60 |
15वीं | 53.7 | 14.68 | 23.81 | 62 |
16वीं | 53.8 | 12.71 | 24.58 | 52 |
17वीं | 54.3 | 11.97 | 25.23 | 47 |
18वीं | 55.6 | 10.68 | 25.76 | 41 |
संसद में उम्र दराज सांसदों की संख्या बताइये ?
पिछले कुछ वर्षों में लोकसभा में बुजुर्ग सांसदों का बोल -बाला (प्रतिनिधित्व) बढ़ता गया है, पहली लोक सभा में मात्र 19% एमपी 56 से अधिक उम्र के थे। 2024 में उनका प्रतिनिधित्व 51% तक पहुंच गया यानी उम्र दराज सांसदों का प्रतिनिधित्व पहली लोक सभा के मुकाबले 18वीं लोक सभा में करीब 3 गुना बढ़ गया।
1952 में 70 से अधिक उम्र का केवल एक सांसद था मौजूदा लोकसभा में उनकी मौजूदगी 8.10% तक हो गयी है।
पिछले 70 वर्षो में लोकसभा सांसदों की औसतन उम्र बढ़ती गयी गई। 1952 में सांसदों की औसत उम्र 46.5 साल थी जो मौजूदा लोकसभा में 55.6 साल हो गयी है यानी देश युवा होता जा रहा है लोकसभा बूढ़ी होती जा रही है।
एक आयु वर्ग की लोकसभा में मौजूदगी क़ो देश में उस आयु वर्ग के प्रतिशत से भाग किया और उसे 100 के फैकटर से गुणा किया। इसको ऐसे समझते हैं यदि 25 से लेकर 40 साल की आयु वर्ग के सांसद लोकसभा में 20% थे और देश में इस वर्ग की आबादी 25% थी। इस तरह से 20 क़ो 25 से भाग किया और 100 के फेक्टर से गुणा किया तो सूचकांक 80 बना |
- [GK]बिहार सोशलिस्ट पार्टी [100 Questions & Answer]PDF
- बिहार का इतिहास [अनुशीलन समिति][BPSC] MCQ
- मोसोपोटामिया की सभ्यता [सुमेरियन]
- मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था [B.Ed, CTET] pdf
- बिहार के बालक एवं बाल्यावस्था संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।